Monday, 12 October 2020

Motivational quotes in hindi

 






अगर तुम उस वक्त मुस्कुरा सकते हो जब तुम पूरी तरह टूट चुके हो तो यकीन कर लो कि दुनिया में तुम्हें कभी कोई तोड़ नहीं सकता..!!



आप सफलता तब तक नहीं प्राप्त कर सकते जबतक आप में असफल होने का साहस न हो…!!



कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता…!!



किसी भी इंसान की इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प उसे भिखारी से राजा बना सकता  है..!!



लोग चाहते हैं कि आप बेहतर करें, लेकिन वो कभी नहीं चाहते कि आप उनसे बेहतर करें…!!



उठो , जागो , बढ़ो और तबतक मत रुको जबतक की लक्ष्य न प्राप्त हो जाये 

                                                                   






Tuesday, 6 October 2020

Amitabh bachchan success story

                          

        Amitabh bachchan success story





भारतीय सिनेमा यानी bollywood के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को आखिर कौन नहीं जानता  , इनको Angry Young Man के नाम से भी जाना जाता है ।चाहे KBC जैसे मेगा episode की होस्टिंग हो या फिल्मी जगत में एक्टिंग का काम , हर ज़ुबान पर इनका  नाम सबसे ऊपर होता है ।करोड़ों लोगों के Roll model कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को इतनी बड़ी कामयाबी रातों रात नहीं हासिल हुई ।इतनी बड़ी  कामयाबी के पीछे उनकी कठोर मेहनत , लगातार  नाकामयाबी के चलते भी बिना हिम्मत हारे लगातार कोशिश  की बदौलत अपने विश्वास और हौसलों के दम पर आज इतने महान इंसान और कलाकार बने हैं  ।


इनको ऐसे ही सदी का महानायक नहीं कहा जाता | याद रखना हर बड़ी कामयाबी के पीछे एक संघर्ष और त्याग की कहानी छिपी होती है | तो चलिये आज हम आपको अमिताभ बच्चन  जी के जीवन संघर्ष की कहानी बताते है |


          किस्सा अमिताभ बच्चन की कामयाबी का


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जब मुंबई आए थे तो उनकी पहचान उनके पिताजी हरिवंशराय बच्चन से थी। जब उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला तो गुजारा करने के लिए रेडियो स्टेशन में काम शुरू किया। लेकिन भारी आवाज होने के कारण उन्हें वहां से भी निकाल दिया गया। उनके पास रहने का ठिकाना नहीं था। इस कारण उन्होंने मुंबई में कई रातें फुटपाथ पर सोकर गुजारीं। उसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिला लेकिन उनकी एक के बाद एक सात फिल्में फ्लॉप हो गईं।

 

जब वे वापस इलाहाबाद जाने वाले थे तब प्रकाश मेहरा के रूप में उनकी किस्मत ने उनका दरवाजा खटखटाया और उन्हें जंजीर फिल्म में काम करने का अवसर मिला। जंजीर सुपरहिट हो गई और बच्चन बॉलीवुड के एंग्री यंगमैन बन गए। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ से वह टीवी की दुनिया में आए और लोगों के दिलों पर छा गए।


Monday, 5 October 2020

Bhagavad Gita Quotes in Hindi

 

Bhagavad Gita Quotes in Hindi 
भगवत गीता के उपदेश





 मेरा-तेरा, छोटा-बड़ा, अपना-पराया, मन से मिटा दो फिर सब तुम्हारा है तुम सबके हो ।



तुम उसके लिए शोक करते हो जो शोक करने के योग्य नहीं है, और फिर भी ज्ञान की बात करते हो,   बुद्धिमान व्यक्ति ना जीवित और ना ही मृत व्यक्ति के लिए शोक  करते हैं ।



वह जो सभी इच्छाएं त्याग देता है और ‘मैं’ और ‘मेरा’ की लालसा और भावना से मुक्त हो जाता है उसे शांति प्राप्त होती है । 



केवल मन ही किसी का मित्र और शत्रु होता है ।



जो हुआ वह अच्छे के लिए हुआ है, जो हो रहा है वह भी अच्छे के लिए ही हो रहा है, और जो होगा वह भी अच्छे के लिए ही होगा। 



मेरे लिए ना कोई घृणित है ना प्रिय, किंतु जो व्यक्ति भक्ति के साथ मेरी पूजा करते हैं, वह मेरे साथ हैं और मैं भी उनके साथ । 



इतिहास कहता है कि कल सुख था, विज्ञान कहता है कि कल सुख होगा, लेकिन धर्म कहता है.. कि अगर मन सच्चा और दिल अच्छा हो तो हर रोज सुख होगा । 



जीवन ना तो भविष्य में है और ना ही अतीत में है,  जीवन तो केवल इस पल में है अर्थात इस पल का अनुभव ही जीवन है । 



आज जो कुछ आपका है, पहले किसी और का था और भविष्य में किसी और का हो जाएगा, परिवर्तन ही संसार का नियम है । 



जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के सामान कार्य करता है ।



व्यक्ति जो चाहे बन सकता है यदि वह विश्वास के साथ इच्छित वस्तु पर चिंतन करें ।



मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है।  जैसा वह विश्वास करता है  वैसा वह बन जाता है  ।



फल की अभिलाषा छोड़कर  कर्म करने वाला पुरुष ही  अपने जीवन को सफल बनाता है ।



सदैव सन्देह करने वाले व्यक्ति के लिए प्रसन्नता न इस लोक में है न ही कहीं  और।



जो होने वाला है वो होकर ही रहता है और जो नहीं होने वाला वह कभी नहीं होता, ऐसा निश्चय जिनकी बुद्धि में होता है उन्हें चिंता कभी नहीं सताती ।



समय से पहले और भाग्य से अधिक किसी को कुछ नहीं मिलता ।



 वह जो मृत्यु के समय मुझे स्मरण करते हुए अपना शरीर त्यागता है, वह मेरे धाम को प्राप्त होता है. इसमें कोई संशय नहीं है.



                                                         जय श्री कृष्ण 

Sunday, 4 October 2020

चाणक्य की 6 बातें

 



मुझे वह दौलत नहीं चाहिए  जिसके लिए कठोर  यातना सहानी पड़े , या सदाचार का त्याग करना पड़े या अपने शत्रु की चापलूसी करनी पड़े।  


 

 काँटों से और दुष्ट लोगों से बचने के दो उपाय हैं।  पैर में जूते पहनो और उन्हें इतना शर्मसार करो की वो अपना सर उठा ना सकें और आपसे दूर रहें। 



जो अस्वच्छ कपड़े पहनता है।  जिसके दाँत साफ नहीं।  जो बहुत खाता है।  जो कठोर शब्द बोलता है। जो सूर्योदय के बाद उठता है।  उसका कितना भी बड़ा व्यक्तित्व क्यों न हो , वह लक्ष्मी की कृपा से वंचित रह जायेगा। 



एक व्यक्ति को चारों वेद और सभी धर्म शास्त्रों का ज्ञान है। लेकिन उसे यदि अपनी आत्मा की अनुभूति नहीं हुई तो वह उसी चमचे के समान है , जिसने अनेक पकवानों को हिलाया लेकिन किसी का स्वाद नहीं चखा।  



जो बीत गया , सो बीत गया।  अपने हाथ से कोई गलत काम हो गया तो उसकी चिंता छोड़ते हुए वर्तमान को सही तरीके से जी कर भविष्य को संवारना चाहिए।  



अगर कोई साँप जहरीला नहीं है , तब भी उसे फुफकारना नहीं छोड़ना चाहिए।  उसी तरह से कमजोर व्यक्ति को भी हर वक्त अपनी कमजोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।  


                                                                                ---- चाणक्य 




Friday, 2 October 2020

20 Life Changing Motivational Thoughts in Hindi

 

20 Life Changing Motivational Thoughts in Hindi 




Motivational Quote #1

Life

जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था| अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ



Inspirational Quote #2

Stop Blaming Others  

जब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते है, तब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते|  



                                                             Motivational Quote #3

 Choose Your Own Way

भीड़ हमेशा उस रास्ते पर चलती है जो रास्ता आसान लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की भीड़ हमेशा सही रास्ते पर चलती है| अपने रास्ते खुद चुनिए क्योंकि आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता|



                                                         Inspirational Quote #4

                                                        Nothing Is Impossible    

इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं| हम वो सब कर सकते है, जो हम सोच सकते है और हम वो सब सोच सकते है, जो आज तक हमने नहीं सोचा|



Motivational Quote # 5

Never Give Up

बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुँच सकते है|


Inspirational Quote#6

Success and Failure

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है|



Motivational Quote #7

WillPower

अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है|




Inspirational Quote #8

                                                               Greatness          

महानता कभी  गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है| 




Motivational Quote #9

Mistakes

अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते है तो आप एक और गलती कर बैठते हैं | आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं  जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं |



Inspirational Quote #10

Stress

अगर आप उन बातों एवं परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते है, जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एवं भविष्य पछतावा है|



Motivational Quote #11

                                                                   Powers      

ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं| वो हमीं हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार  है|


Inspirational Quote #12

Create Your Own Destiny

हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते है और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी|


Motivational Quote #13

 Dreams

सपने वो नहीं हैं  जो हम नींद में देखते हैं , सपने वो हैं  जो हमको नींद नहीं आने देते।



Inspirational Quote #14

Time

आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय महान एवं सफल लोगों को मिलता है|


Motivational Quote #15

Never Give Up

मुसीबतों से भागना, नयी मुसीबतों को निमंत्रण देने के समान है| जीवन में समय-समय पर चुनौतियों एवं मुसीबतों का सामना करना पड़ता है एवं यही जीवन का सत्य है| एक शांत समुद्र में नाविक कभी भी कुशल नहीं बन पाता    



Inspirational Quote #16

Faith

विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है| विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान  को पत्थरदिल बना सकता है|



Motivational Quote #17

                                                                 Success      

दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते हैं  जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते हैं |



Inspirational Quote #18

Problems

जीवन में कठिनाइयाँ हमें बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है| कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।



Motivational Quote #19

Education Degree 

किसी डिग्री का ना होना दरअसल फायदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डाक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं| पर यदि आपके पास कोई डिग्री नहीं है, तो आप कुछ भी कर सकते हैं|      



Inspirational Quote #20

Dreams

अपने सपनों को जिन्दा रखिए| अगर आपके सपनों की चिंगारी बुझ गई है तो इसका मतलब यह है कि आपने जीते जी आत्महत्या कर ली है|




Thursday, 1 October 2020

Motivational quotes in hindi


1 उड़ने में बुराई नहीं है आप भी उड़ें , लेकिन उतना ही जहाँ से जमीन साफ़  दिखाई देती हो 

2 जो खो गया उसके लिए रोया नहीं करते , जो पा लिया उसे खोया नहीं करते ,उनके ही सितारे चमकते हैं जो मजबूरिओं  का रोना रोया नहीं करते 

3 मुश्किल जरूर है लेकिन ठहरा  नहीं हूँ मैं , मंजिल से जरा कह दो अभी पहुंच नहीं हूँ मैं 

4 जीत की खातिर बस जुनून चाहिए ,जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए , ये आसमान भी आएगा जमीन पर ,बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए 

5 रख हौसला वो मंजर भी आएगा ,प्यासे के पास चल कर समंदर भी आएगा, थक कर ना बैठ मंजिल के मुसाफिर ,मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा 

6 जिंदगी में सफलता पाने के लिए थोड़ा जोखिम उठाना पड़ता है ,सीढ़ियां चढ़ते समय ऊपर जाने के लिए नीचे की सीढ़ी से पैर हटाना पड़ता है 

7 मुश्किल इस दुनिया में कुछ भी नहीं फिर भी लोग अपने इरादे तोड़ देते हैं अगर सच्चे दिल से हो चाहत कुछ पाने की तो सितारे भी अपनी जगह छोड़ देते हैं 

8 तकदीर के खेल में निराश  नहीं होते ,जिंदगी में कभी उदास नहीं होते, हाथों की लकीरों  पे यकीन मत करना  ,तकदीर तो उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते 

9 हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है जिस तरफ भी चल पड़ेंगे रास्ता वहीं बन जाएगा  

10 सपने देखो और उन्हें पूरा कर दिखाओ ,अपनी तमन्नाओं के पर फैलाओ, चाहे लाख मुसीबतें रास्ता रोके तुम्हारा , उम्मीदों के सहारे आगे बढ़ जाओ 

11 जब कदम थक जाते हैं तो हौसला साथ देता है जब सब मुँह फेर लें तो खुदा साथ देता है 

12 लगी रहे नजर किनारे पे कभी तो लहर आएगी  न जाने तकदीर के किस  जोखे से जिंदगी बदल जाएगी   !

चंद्र शेखर आज़ाद के अनमोल विचार

  चंद्र शेखर आज़ाद के  अनमोल विचार ऐसी जवानी किसी काम की नहीं जो अपनी मातृभूमि के काम न आ सके। अगर अभी भी तुम्हारा खून नहीं खौला तो यह खून न...